हरियाणा आवास बोर्ड एचएसवीपी में होगा शामिल

**1 अप्रैल से हरियाणा आवास बोर्ड का अस्तित्व होगा समाप्त** हरियाणा सरकार ने हरियाणा आवास बोर्ड को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) में शामिल करने की मंजूरी दे दी है, जिससे 1 अप्रैल 2025 से बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हाउसिंग बोर्ड को भंग करने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में सभी के लिए आवास विभाग के आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाईन ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह को पत्र लिखा है। हरियाणा आवास बोर्ड की स्थापना 1971 में तत्कालीन मुख्यमंत्री चौधरी बंसी लाल ने की थी। बोर्ड का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को किफायती आवास उपलब्ध कराना था। आवास बोर्ड के कर्मचारियों के पुनर्गठन के लिए एक समिति भी गठित की गई है, जिसमें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के मुख्य प्रशासक शामिल हैं। बोर्ड का मुख्य कार्य राज्य में किफायती आवास मुहैया कराना था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के लोगों को लाभ होता था। यह शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आवास की जरूरतों को पूरा करने के लिए हर साल नई योजनाएं बनाता था।

Mar 2, 2025 - 11:28
 0  0

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0