हरियाणा सरकार ने फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला, 10 मार्च तक किसान दर्ज करा सकेंगे नुकसान

हरियाणा डेस्क: पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई स्थानों पर हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए, हरियाणा सरकार ने किसानों के हित में फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला है। किसान 10 मार्च तक पोर्टल पर अपनी फसल के नुकसान का ब्यौरा दर्ज करा सकते हैं। यह पोर्टल विशेष रूप से जींद जिले के किसानों के लिए खोला गया है, जहां 20 फरवरी को बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ था। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जींद जिले के गांव आसन, खरकरामजी, चाबरी, नेपेवाला, कोयल, बहादुरपुर और संडील आदि में बेमौसम बारिश के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर दर्ज करने के अनुरोध पर सरकार ने यह फैसला लिया है। हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए यह पोर्टल शुरू किया है, ताकि वे स्वयं अपनी फसल के नुकसान का ब्यौरा दर्ज कर सकें। पहले, फसल क्षति का आकलन पटवारी और अन्य सरकारी अधिकारियों द्वारा किया जाता था, जिसमें भेदभाव की शिकायतें आती थीं। अब सरकार ने बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर दी है, और मुआवजा राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी। यह राशि “मेरी फसल-मेरा ब्यौरा” पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए किसान के सत्यापित बैंक खाते में जमा की जाएगी। हाल ही में हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा के 10 जिलों में बारिश हुई और 9 जिलों में ओलावृष्टि भी हुई, जिससे गेहूं, सरसों, जौ, चना और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

Mar 3, 2025 - 11:30
Mar 2, 2025 - 11:21
 0  1

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0